हरदोई। जिले के तीन विकास खंडों के 148 विद्यालयों को सामूहिक निरीक्षण कराया गया। जिसमें 28 शिक्षक अनुपस्थित मिले। जिस पर सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया। दो विद्यालयों के पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने गुरुवार को विकास खंड सांडी, सुरसा व बिलग्राम का सामूहिक निरीक्षण कराया। जिसमें बीएसए के अलावा खंड शिक्षा अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीएसए की ओर से देरशाम जारी किए गए आदेश में सुरसा के ज्ञानपुरवा में शिक्षा का स्तर निम्न मिला। जिस पर पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया गया।
बिलग्राम के प्राथमिक विद्यालय मुरौली कठेरियान में शिक्षामित्र वेद प्रकाश त्रिपाठी अनुपस्थित मिले, विद्यालय का शैक्षिक स्तर निम्न पाया गया। जिस पर विद्यालय के पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय दुर्गागंज में मीना कुमारी व आनंद कुमार, सांडी के जनियामऊ में रजनीश कुमार, पूनम तिवारी, सबदलपुर की रेनू सिंह, भानापुर के नरेन्द्र सिंह, बमटापुर के अविनाश शर्मा, उदय सिंह, अलियापुर की मिथिलेश कुमार, जूनियर सेमरिया के आशीष कुमार, प्राथमिक बेहछार के हुपेन्द्र कुमार, चौसार के नवनीत कुमार, संतोष कुमार, बैठापुर के श्याम कुमार, जसमई के राधा रमण, राजीव पाठक, परसूपुर की श्री देवी, ढिंगासर के अविनाश कुमार, बरंडारी के संजीव कुमार सैनी, प्रेमलता श्रीवास्तव, अमित कुमार, विपिन कुमार, प्रेमलता, लमकन की प्रज्ञा शुक्ला और ऐड़ा के रविकांत मौर्या अनुपस्थित मिले। बीएसए हेमंत राव ने सभी के वेतन रोकने के निर्देश दिए है।
विकास खंड सांडी , सुरसा व बिलग्राम का कराया गया सामूहिक निरीक्षण
विद्यालय में शैक्षिक स्तर निम्न होने पर वेतन रोका