फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में भतीजे की मौत,चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र में शंकरपुरवा के पास रविवार रात ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार दोपहर भतीजे ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के जमेनी गांव निवासी अमर सिंह उर्फ छोट्टा (43) बड़े भाई अनिल के दस वर्षीय बेटे अमन के साथ बाइक से रविवार शाम शंकर पुरवा तेल पिराने गया था। वे कारखाने से लौट रहे थे। गांव के बाहर उनकी बाइक में बांदा की तरफ से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार दोपहर अमन की कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई। वह घर का का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से इकलौते भतीजे की मौत, चाचा गंभीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें