आधे घंटे खडी़ रही संगम एक्सप्रेस
फतेहपुर। कानपुर की ओर जा रही संगम एक्सप्रेस यहां रेलवे स्टेशन पर करीब आधे घंटे खड़ी रही। ट्रेन 9.40 बजे फतेहपुर पहुंची। एसएलआर कोच में पुलिस भर्ती में आए परीक्षार्थियों की अधिक भीड़ चढ़ गई। इससे ट्रेन का इंजन व कोच के मध्य में लगा बफर डाउन हो गया और ट्रेन करीब आधे घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। जीआरपी और आरपीएफ ने पहुंचकर परीक्षार्थियों को जब ट्रेन से उतारा तब बफर सही हो सका। इसके बाद ट्रेन 10.10 बजे रवाना हो सकी।