रेलवे ने दिल्ली रूट की 15 ट्रेनें 14 अप्रैल तक निरस्त कर दी हैं। ऐसा अलीगढ़ और गाजियाबाद के बीच मारीपत स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम होने की वजह से किया गया है। अलीपुरद्वार- दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस (15483) छह, दस, 12, 13 अप्रैल और दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15484) सात, 11, 13, 14 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस (12419/12420) सात से 14 अप्रैल, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (12817) दस और 12 अप्रैल, आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस (12818) 11 और 13 अप्रैल, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (12873) 11 अप्रैल, आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस (12874) 12 अप्रैल को निरस्त रहेगी।