यूपीएससी में 603वीं रैंक पाने वाले अभिनव सोनकर माता पिता के साथ
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर कल्याणपुर के अभिनव सोनकर ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2018 में 603वीं रैंक हासिल की है। पिछले साल उनकी रैंक 882वीं थी। उन्होंने चौथी बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा दी। दूसरी बार चयन हुआ है। अभिनव फिलहाल इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस में हैं।
इसके पहले उन्होंने बीकानेर में असिस्टेंट डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर भी नौकरी की। एक और नौकरी छोड़ चुके हैं। अभिनव नौकरी करने के साथ-साथ सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करते रहे। इस बार उन्हें आईपीएस का पद मिल सकेगा।