फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिविल सर्विसेज के ट्रायल में 15 कर्मचारी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में गुरुवार को सिविल सर्विसेज के जिला स्तरीय ट्रायल हुए। यहां विभिन्न विभागों से पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों ने अलग-अलग खेलों में प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पेश की। प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पावरलिफ्टिंग में आयुष विभाग की चिकित्साधिकारी डॉ. कुमकुम पांडेय, प्रादेशिक सेवायोजन विभाग के वरिष्ठ सहायक मनीष मिश्रा और श्रम आयुक्त कार्यालय के प्रधान सहायक रविंद्र सिंह चौहान चयनित हुए। एथलेटिक्स में राज्य कर विभाग की उपायुक्त अंजलि चौरसिया और प्राविधिक शिक्षा विभाग के कनिष्ठ सहायक मनीष पाल ने बाजी मारी।

बेस्ट फिजिक्स में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिकेत सिंह परिहार, तैराकी में खेल विभाग के कनिष्ठ सहायक अविनाश कुमार और कबड्डी में नलकूप निर्माण खंड के वरिष्ठ सहायक अभिषेक कुमार का चयन हुआ।
विज्ञापन


टेबल टेनिस में जिला न्यायालय के कनिष्ठ सहायक सूर्यांश मिश्रा और प्राविधिक शिक्षा विभाग के वैभव आनंद जिला स्तरीय ट्रायल में सफल रहे। वहीं बैडमिंटन में विवेक कुमार, सौरभ, अर्पित गोयल और वैभव भाटिया ने चयन हासिल किया। चयनित खिलाड़ी अब आगे होने वाली सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें