कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन और जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग का आगाज 17 मई को कानपुर साउथ मैदान पर होगा। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन पांच मई तक होंगे।
संस्था के निदेशक प्रबोध शर्मा ने शनिवार को लीग का कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच और छह मई को सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक खिलाड़ियों को बैच वितरण होगा। इसके बाद 8 से 10 मई तक ट्रायल कराए जाएंगे।
12 मई को चयनित खिलाड़ियों की सूची संस्था की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 14 से 16 मई तक अभ्यास कैंप का आयोजन होगा। 17 मई को शाम छह बजे लीग का भव्य उद्घाटन समारोह होगा जिसमें खिलाड़ियों को उनकी टीम की जर्सी प्रदान की जाएगी।
लीग के मैच 18 मई से छह जून तक खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला सात जून को होगा। प्रबोध शर्मा ने बताया कि शहर से बाहर के खिलाड़ी भी ट्रायल के किसी भी दिन आकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।