फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर डिवाइडर लांघता हुआ दूसरी साइड में पलट गया ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर रसधान गांव के पास एक ट्राला ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर लांघता हुआ दूसरी साइड में पलट गया। उसमें लदे गत्ते गिरकर फटने से वनस्पति घी रोड पर बिखर गया। इससे एक साइड का आवागमन बाधित हो गया। इसी बीच चालू साइड पर कार और वेन की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन का चालक जख्मी हो गया।
विज्ञापन

ट्रक चालक अजमेर राजस्थान के कानपुरा निवासी शंकरलाल ने बताया कि वह गुजरात के गांधीग्राम से वनस्पति घी के गत्ते लादकर कानपुर आ रहा था। रविवार रात रसधान गांव के पास ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर लांघता हुआ दूसरी साइड में पलट गया। थाना इंचार्ज देवेश शुक्ल ने बताया कि रोड पर वनस्पति घी बिखरने से कुछ देर के लिए एक साइड पर आवागमन रोक दिया गया और मिट्टी डलवाकर रोड साफ कराया गया। इस बीच दूसरी साइड में कानपुर की ओर से आ रही कार की सामने से आ रही वेन में भिड़ंत हो गई। हादसे में वेन का ड्राइवर रामगढ़ औरैया निवासी अनिल (28) जख्मी हो गया। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। तहरीर मिले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें