बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव में शनिवार दोपहर जीटी रोड किनारे कटी पड़ी मक्का की फसल में एकाएक आग लग गई। खेत में लगी आग जब तक ग्रामीण बुझाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के कई खेतों में आग फैल गई।
ग्राम प्रधान सुशील कटियार ने बताया कि नुकसान होता देख आनन-फानन में ग्रामीणों ने अपने ट्यूबवेल चलाकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। किन-किन किसानों का कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी भली प्रकार नहीं की जा सकी। पूरी घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल और उप जिलाधिकारी को मोबाइल द्वारा दे दी गई है।
लालपुर गांव में मक्का के खेत में लगी आग