विकास कार्यो की जांच कराने की मांग
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक के सगवारा निवासी निर्माण कार्य समिति के अध्यक्ष उमाकांत द्विवेदी और ग्राम पंचायत सदस्य बेलपतिया,शिवकरन, शीलू,गोमती नमोनारायन,वंदना व मूलचंद्र ने प्रभारी सीडीओ को सौपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि गांव में खुली बैठक नहीं कराई जा रही है। किसी भी कार्य में ग्राम पंचायत सदस्यों की सहमति नहीं ली जा रही। सरकारी धन का दुरूपयोग हो रहा है। गांव में हुए विकस कार्यो की जांच कराने की मांग की है।
-------------------------------------------------
हैंडपंप लगवाने की मांग
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी युव जनसभ के नगर अध्यक्ष उमाकांत यादव ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि मऊ ब,पथरोड़ी व खोही गांव में हैंडपंप लगवाने के लिए सपा शासन काल मे बोरिंग कराई गई थी। अभी तक जल निगम ने इन स्थानों पर मशीन नहीं लगवाई। जिससे ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
----------------------------------------
बुंदेलखंड को ट्रेन मिलने पर जताई खुशी
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन गुप्ता ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए चार ट्रेने मिली हैं। जल्द ही यह ट्रेने जिले के इस मार्ग से गुजरेगी । इससे तीर्थ यात्रियों लाभ होगा। व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को बधाई पत्र भेजा है। खुशी जाहिर करने वालों मे उमेश केसरवानी, जुगराज, बैद्यनाथ, सुभाष चंद्र अग्रवाल व संतोष गुप्ता शामिल हैं।