फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस के सिक्के बन रहे लोगों के लिए मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
दस के सिक्के बन रहे लोगों के लिए मुसीबत
विज्ञापन

:-दुकानदार ग्राहक के बीच होती नोंकझोंक
:- बैंकों में नहीं जमा होते सिक्के
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। नोटबंदी के दौरान बैंकों से मिले दस-दस के सिक्के लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। दुकानदारों के पास जाने पर नहीं लेते जिससे कई बार दुकानदार व ग्राहक के बीच कहा सुनी तक की नौबत आ जाती है
विज्ञापन

गौरतलब है कि नोटबंदी के दौरान बैंकों से उपभोक्ताओं को दस-दस के सिक्के दिए गए।वही सिक्के अब लोगों के लिए समस्या बन गए हैं। दुकानदारों से समान लेने के बाद जब दस के सिक्के दिए जाते है तो दुकानदार लेने से इंकार कर देते हैं। यह समस्या शहर सहित कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों मे भी है। कुछ दुकानदार सौ रुपये की जगह एक सौ दस रुपये के सिक्के लेते हैे। इस समस्या से धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को भी जूझना पड़ता है। शहर के राजेश कुमार,सुनील सिंह, रमेश तिवारी ने बताया कि जब बैंकों में नोट नहीं मिलते थे । उस समय बाजार में दस-दस के सिक्के चल रहे थे। अब दुकानदार सिक्के लेेने में आनाकानी करते हैं। श्रद्धालु रामराज यादव निवासी बिहार ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में दुकानदारों को जब उसने दस के सिक्के दिए तो लेने से मना कर दिया। मानिकपुर क्षेत्र के ग्रामीण राजनारायण सिंह, सुनील द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में दस के सिक्के को न लेने पर कई बार दुकानदारों और गृहकों के बीच नोक झोंक हो चुकी है। एडीएम सदर विजय नारायण पांडेय ने बताया कि सिक्का न लेने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें