फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्री बनाने पर दो समुदाय में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाउंड्री बनाने पर दो समुदाय में तनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद (औरैया)।
गल्ला मंडी स्थित मंदिर की बाउंड्री बनने के दौरान सोमवार को एक नशेड़ी ने मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस पर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। बवाल की आशंका पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। बाद में एसडीएम व सीओ ने पहुंचकर स्थिति संभाली और मामला शांत कराया।
गल्ला मंडी में शिव मंदिर है। मंदिर के आगे दुकानें हैं। मंदिर के आस पास एक दर्जन फेरी वाले दुकानदार व्यापार फैलाए हैं। मंदिर की बाउंड्री बनाई जानी है। इस लिए कि दुकानदारों को वहां से हटना पड़ेगा। समाधान दिवस पर बाउंड्री बनने की बात हो गई थी। इस पर सोमवार को निर्माण शुरू हुआ तो एक नशेड़ी ने मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस पर काफी लोग एकत्रित हुए तो दूसरे समुदाय के भी लोग आ गए। सूचना पर एसडीएम अमित राठौर, सीओ भास्कर वर्मा, थानाध्यक्ष अनिल पांडेय मौके पर पहुंच गए। एसडीएम व सीओ ने दोनों पक्षों की बात को सुना और भीड़ को वहा से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज प्रेमानंद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गल्ला मंडी पर काफी लोग सरिया, इटा और लाठी लेकर एकत्रित थे। जब उन्होंने समझाने की कोशिश की तो यह लोग पुलिस पर आक्रोशित होकर हमलावर हो रहे थे। फोर्स आने के बाद शांत हुए। कस्बा इंचार्ज ने 50-60 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
- बवाल की आशंका पर व्यापारियों ने बंद की दुकानें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें