फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर बरसे तो छात्र झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर बरसे तो खुशी से झूम उठे छात्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। सीबीएसई 10 वीं के नतीजे शनिवार को आते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों की सफलता से स्कूल का प्रबंधतंत्र भी खुशी से लबरेज दिखा। जितना तापमान उससे कहीं ज्यादा खुशी का पारा जश्न का रहा। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी प्रथम, जेपीएस द्वितीय व नवोदय विद्यालय के छात्र तृतीय स्थान पर रहे। छात्रों की सफलता पर जमकर मिठाई बांटी। सहपाठियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया।

सीबीएसई के रिजल्ट में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री विद्यालय के 12 छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया। जागरण पब्लिक स्कूल के 8 छात्र 10 सीजीपीए अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि नवोदय विद्यालय के दो छात्र 10 सीजीपीए अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


रिजल्ट की घोषणा सुबह बारह बजे होनी थी। स्कूल स्टाफ व छात्र शहर के विभिन्न कैफे में सुबह साढ़े ग्यारह बजे ही पहुंच गए। कुछ तकनीकी खामी के चलते रिजल्ट दोपहर एक बजे के बाद घोषित हो सका।
विज्ञापन


इंटरनेट पर डाउनलोडिंग शुरू होते ही जागरण पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स व नवोदय विद्यालय का स्टाफ रिजल्ट की डाउनलोडिंग में जुट गया। सेंट जेवियर्स के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने छात्रों व अभिभावकों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जेपीएस में प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा (वीरू) ने छात्रों को बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा कराया। नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमनलता ने पास होने वाले छात्रों को बधाई दी।

- सीबीएसई 10वीं में अव्वल छात्रों ने मनाई खुशी
- सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी के 12 छात्रों को 10 सीजीपीए
- जेपीएस में आठ छात्रों को मिला 10 सीजीपीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें