फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे बच्चे को टैंकर ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर/पतारा (कानपुर)। पतारा कस्बे के टेनापुर गांव के पास गुरुवार की दोपहर सड़क पार कर रहे एक बच्चे के ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ स्कूल से लौट रहा था। हादसे के बाद चालक टैंकर एक ओर खड़ा करके भाग गया। घटना से उत्तेजित गांववालों ने बच्चे का शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे तक कानपुर-सागर राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंचे सीओ शैलेंद्र सिंह और कोतवाल हरमीत सिंह ने भीड़ को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

टेनापुर (पतारा) निवासी शैलेंद्र सिंह (बड़े) के बच्चे पतारा कस्बे के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। गुरुवार की दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने पर बेटी सृष्टि (13) अपने भाई कृष्णा (6) को साइकिल पर बैठाकर स्कूल से घर वापस लौट रही थी। वह टेनापुर गांव के सामने रोड पार करने लगी। तभी, तेज रफ्तार में जा रहे टैंकर ने सृष्टि की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भाई-बहन उछलकर एक ओर जा गिरे। टैंकर का पहिया मासूम कृष्णा के सिर के ऊपर से निकल गया, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, सृष्टि दूर जा गिरी। उसको मामूली चोटें आईं।
इधर, हादसे की जानकारी जैसे ही टेनापुर गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। घटना से उत्तेजित गांववालों ने टैंकर चालक को पकड़े जाने की मांग को लेकर कानपुर-सागर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेने के साथ ही छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, डाक्टरों ने कृष्णा की बहन सृष्टि की हालत सामान्य बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें