फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुलपहाड़ की टीम ने छतरपुर को 13 रनों से हराया
-क्रिकेट के फाइनल मैच में जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। विकासखंड कबरई के ग्राम सिजहरी में मध्यप्रदेश के छतरपुर और कुलपहाड़ की टीम के बीच फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया बाद में कुलपहाड़ की टीम ने छतरपुर को 13 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के अंपायर हृदेश कुमार राजपूत और रामचंद्र राजपूत रहे।
कुलपहाड़ क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में उतरी छतरपुर की पूरी टीम सात विकेट पर ही 118 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिससे कुलपहाड़ की टीम 13 रनों से फाइनल मैच जीत गई। पूरे टूर्नामेंट में 89 रन और 13 विकेट लेने पर मुकेश कुुमार को मैन ऑफ द सीरीज मिली। छतरपुर टीम के पीयूष कुमार के चार छक्के जड़ने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। छक्के-चौके जड़ने पर चीयर्स गर्ल्स द्वारा डांसकर दर्शकों का मनोरंजन भी कराया गया। आयोजक नरेश राजपूत, शिवपाल राजपूत और दयाराम वर्मा रहे। टूर्नामेंट को संपन्न कराने में मिथलेश, बृजेंद्र सेन, गोविंद सिंह, अनिल राजपूत, ईश्वर आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद के प्रति लोगों की रूचि कम होती जा रही है। यही वजह है कि बीमारियां बढ़ रही है। कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है।
.....................

दंगल में नोएडा की शिल्पी ने लखनऊ की रूबी को हराया
- महिला पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए जुटी दर्शकों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। कस्बा जैतपुर के मेला मैदान में आयोजित दो दिवसीय विशाल दंगल के दूसरे दिन महिला और पुरुष पहलवानों के बीच कुश्तियां कराई गईं। दंगल में नोएडा की महिला पहलवान शिल्पी ने लखनऊ की रूबी को हराया। दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को नगद धनराशि व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
ग्राम पंचायत जैतपुर द्वारा आयोजित मेला व दंगल के अंतिम दिन कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान मुन्नी खातून ने किया। पहली कुश्ती जबलपुर के पहलवान धमाका और अयोध्या के बाबा जी के बीच हुई, जिसमें अयोध्या के पहलवान ने जीत दर्ज की। ग्वालियर के पहलवान मुहम्मद अली ने राजस्थान के पहलवान खन्ना सिंह को हराया। गाजियाबाद के राजा पहलवान ने राजस्थान के खन्ना सिंह को चित कर कुश्ती जीती। गोरखपुर के चंदू ने शमशाद पहलवारन को पटखनी दी। राजस्थान के पहलवान काली और दिल्ली के पहलवान भूरा के बीच हुई कुश्ती 10 मिनट तक चली, जिसमें काली ने जीत दर्ज की। पंजाब के शेरा पहलवान ने मथुरा के संतोष को हराया। उत्तराखंड के पहलवान अली ने राजस्थान के जालिम को चित कर कुश्ती जीती। दंगल के दौरान ड्रोन कैमरे की नजर रही ताकि किसी प्रकार की अराजकता न फैले। दंगल का संचालन कालीघटा और रफीक खान ने किया। अंत में प्रधान प्रतिनिधि मौला बख्श ने आए हुए अतिथियों के प्रति अभार जताया।
जालौन के जीतू ने बनारस के शिवशंकर को किया चित
चरखारी (महोबा)। ग्राम अनघौरा में हुए दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दांवपेच दिखाकर लोगों का मनोरंजन कराया। बनारस के सुरेंद्र पहलवान को मवई गांव के अखंड पहलवान ने चित कर दिया। जालौन के जीतू पहलवान को बनारस के शिवशंकर ने पटकनी दी। बांदा के कमलेश पहलवान ने घाटमपुर के मुन्ना पहलवान को पांच मिनट के संघर्ष के बाद चितकर दिया। मसगवां के राजू पहलवान ने मानिकपुर के विजय पहलवान को घूल चटा दी। धौल के विनय पहलवान ने पन्ना के छोटू पहलवान को हराया और अनघौरा के गोविंद दास ने अनघौरा के ही आनंद को पटकनी दे दी।
..................
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल
- घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
- हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर आईं चोटें
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
जनपद हमीरपुर के थाना राठ के बड़ागांव निवासी धीरेंद्र (20) पुत्र मूलचंद्र अपने साथी वीरपाल (19) पुत्र लखनलाल व बरमपुरा झांसी निवासी नृपत के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने कबरई गए थे। वापस लौटते समय कबरई से दो किमी आगे चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में घटना से कोहराम मच गया।
शहर के मोहल्ला फतेहपुर बजरिया निवासी कमरुल (45) दुकान चलाकर परिवार चलाता था। वह किसी कार्य से बाजार आया था। आटो से वापस लौटते समय रास्ते में चालक संतुलन खो बैठा, जिससे आटो पलट गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए कमरुल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में ग्राम रिवई निवासी सुशील (40) अपने रिश्तेदार सतीष के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
................
साइकिल रेस में हुसैन आलम व रहनुमा ने मारी बाजी
- गणतंत्र दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में रही कार्यक्रमों की धूम
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा/कबरई। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए है। साइकिल रेस पुरुष वर्ग में हुसैन आलम ने बाजी मारी जबकि बालिका वर्ग में रहनुमा अव्वल रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
क्रीड़ा विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस पर डीएम आवास के सामने अशोक चौक से पुलिस लाइन तक साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सहदेव ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष वर्ग में हुुसैन आलम को पहला, अभिषेक को दूसरा और मुहम्मद आसिफ को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में रहनुमा ने बाजी मारी जबकि रोशनी दूसरे और आरती तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को डीएम ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कबरई प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के विद्यालयों और अन्य सरकारी निजी संस्थानों में गणतंत्र दिवस के मौके पर आजादी से जुड़े कार्यक्रम कराए गए। कस्बे के साहू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में संस्थापक छंगा प्रसाद साहू की उपस्थिति में चतुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर संजय साहू, प्रधानाचार्य सुनीता श्रीवास्तव, बीके साहू सहित तमाम लोग मौजूद रहे। आशा देवी महिला महाविद्यालय में प्रबंधक सुनीता दीक्षित ने, गायत्री महाविद्यालय में अरविंद सिंह ने, बद्री सिंह कन्या इंटर कालेज कबरई में पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह ने, शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय में प्रबंधक राजू सिंह ने ध्वजारोहण किया। जहां स्कूली बच्चों ने आजादी के गीत गाकर बुंदेली लोक कला का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें