फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या कुटी में भूमिपूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आचार्यकुलम की ओर से आयोजित किए जा रहे पंचकुंडीय गणेश महायज्ञ की तैयारियां मसवानी मुहल्ले स्थित अयोध्या कुटी प्रांगण में चल रही है। इसी क्त्रस्म में यज्ञशाला के लिए भूमिपूजन करने जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह पहुंचे। यहां आचार्यकुलम के संस्थापक विनोद कुमार शुक्ल ने पूजन कराया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी पर संस्था अयोध्या कुटी प्रांगण में गणेश महायज्ञ का आयोजन करेगी। महायज्ञ चार फरवरी को प्रारंभ होगा और दस फरवरी को पूर्णाहूति होगी। उन्होंने बताया कि यज्ञ के साथ ही सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार भी करवाए जाएंगे और नौ फरवरी को सामूहिक विवाह भी संपन्न कराए जाएंगे। इसके बाद दस फरवरी को भंडारे का आयोजन होगा।

चार से नौ फरवरी तक रोज सुबह पांच से सात बजे तक योग साधना प्रशिक्षण, उसके बाद नौ बजे से दोपहर एक बजे तक यज्ञ पूजन और शाम पांच बजे से आठ बजे तक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान आचार्य चुन्नीलाल, विमलाकांत त्रिपाठी, जुगुल किशोर मिश्र, उमाकांत पांडेय, प्रेम सागर, कमलाकांत त्रिपाठी, कुलदीप तिवारी और आचार्य सुमित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें