फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के कटेही गांव में सिर कटी लाश मामले में रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य हत्यारोपी बबलू कठेरिया को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की, बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसके बाद हत्यारोपी को धर दबोचा, जबकि उसका साथी फरार हो गया। 50 हजार के इनामी हत्यारोपी के पास से तमंचा, नगदी, सिम कार्ड व नेपाली करेंसी सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर एसपी राधेश्याम ने बताया कि शनिवार को डेरापुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मुंगीसापुर के पास हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान कांधी की ओर से एक बाइक पर दो लोग सवार होकर आ रहे थे, उन्हें रोकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार दो लोग पुलिस को चकमा देकर अकबरपुर की ओर भागने लगे। उन्होंने सरकारी वाहनों से बाइक सवारों का पीछा किया, जिस पर बाइक सवारों बदमाशों ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग कर बचने का प्रयास किया, लेकिन बलाई बुजुर्ग गांव के पास घेराबंदी कर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी बाइक से भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में बताया कि वह रूरा थाना क्षेत्र के गांव कटेही हाल पता रोशनमऊ का निवासी है। उसने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, एक नेपाली मोबाइल फोन, 107 रुपये नेपाली मुद्रा, आधार कार्ड, नेपाली होटल की बिल रसीद, 10240 रुपये डकैती के बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें