फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंद नदी में लापता सपेरे का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक(कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के नौवनपुरवा गांव के पास गुरुवार की शाम रिंद नदी लापता सपेरे का शव शुक्रवार को इटाहा गांव के सामने मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सरदारपुरवा गांव निवासी सपेरा आजादनाथ (40) अपने भतीजे सुघरनाथ के साथ सांप पकड़ने के लिए दिबियापुर थाना के सूख गांव गया था। वहां से लौटने के दौरान नौवनपुरवा गांव के सामने रिंद नदी पार कर रहा था, तभी वह तेज बहाव की चपेट मे आ गया। पुलिस ने गोताखोर की मदद से उसे तलाश कर रही थी। करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसका शव आधा किमी. दूर नदी में इटाहा गांव के नजदीक तेरहवां कुंड से बरामद कर लिया। शव मिलते ही पत्नी सुनीता पुत्री पारूल (14) किशन (8) व शिवनाथ (5) बिलखने लगे। पुलिस ने फौती सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया की गोताखोरों की मदद सपेरे का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें