फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को मिले त्वरित न्याय- पूनम कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सर्किट हाउस में जन सुनवाई करने के साथ ही अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने व पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों से कहा कि महिलाओं के प्रकरण में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई कर एक सप्ताह के भीतर प्रकरण निस्तारित किया जाए। जन सुनवाई के दौरान 10 महिलाओं ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिए। दो प्रकरण मौके पर ही सुलह समझौते के बाद निस्तारित हो गए। जनसुनवाई में आरती पति रविंद्र कुमार, आशमा पति अमजद अली का समझौता कराया गया। सुनवाई में सुनीता पति रवि उर्फ सूरज, रिंकी पति मनोज, अर्चना पति नर्मेश कुमार, मीनाक्षी दुबे पति पवन दुबे, रोली पति राकेश कुमार यादव, प्रीती पति सूरज, अर्पिता सचान पति कपिल कुमार को समझाया गया तथा मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। बाद में उन्होंने अकबरपुर स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने रजिस्टर, साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरिजाशंकर सरोज, महिला थाना निरीक्षक दुर्गा धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें