फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले का एक युवक अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड था। जहां संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


चिकासी थानाक्षेत्र के इटैलियाराजा गांव निवासी विदित सिंह ने बताया कि वह अपने पुत्र शीलेंद्र सिंह (19) व पत्नी शिवसखी के साथ अहमदाबाद गए थे। उसका पुत्र शीलेंद्र जसोदा चौकड़ी स्थित एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड था।

इसी फैक्ट्री की दूसरी यूनिट में वह व उसकी पत्नी भी काम करते हैं। विदित ने बताया उसके बड़े पुत्र रुपेंद्र की शादी हो चुकी है और वह अलग रहता है। उसकी दो पुत्रियां शादी लायक हैं। रविवार की रात शीलेंद्र फैक्ट्री में काम करने गया था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह उसे मौत की सूचना मिली। पुलिस ने बताया पुत्र का शव अकड़ गया था और आंखों से खून बह रहा था। उसने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या की आशंका जताई आशंका, अहमदाबाद में युवक करता था नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें