फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से घिसटा छात्र, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बस। रोडवेज बस की टक्कर से विधि छात्र घायल हो गया। घटना से नाराज छात्रों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पथराव कर बस के शीशे चकनाचूर कर दिए। छात्र और चालक ने थाने में तहरीर दी है।

बुधवार को दोपहर महोबा डिपो की बस इलाहाबाद जा रही थी। इंजीनियरिंग कालेज के पास कर्वी और मऊ जाने वाले छात्रों ने बस रुकवाना चाही। बस के धीमे होने पर स्व.चंद्रशेखर पांडेय विधि महाविद्यालय का छात्र अजय उस पर चढने लगा। छात्रों के मुताबिक तभी चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दी। इससे अजय गिर गया और फंसकर दूर तक घसिट कर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खफा छात्र-छात्राओं ने झांसी-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। उधर, कुछ छात्रों ने बाइक से पीछा कर बस को रुकवा लिया। पथराव कर शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया और घायल छात्र को सीएचसी पहुंचाया। घायल छात्र ने चालक नसीम व परिचालक राजकुमार के विरुद्ध थाने में नामजद तहरीर दी है। दूसरी ओर चालक ने अज्ञात छात्रों के विरुद्ध तोड़फोड़ और मारपीट की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें