फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर माह वेतन से कटेगा शिक्षकों का आयकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मियों पर अब आयकर कटौती का भार एकदम से नहीं डाला जाएगा। अब उनके वेतन से प्रतिमाह आयकर कटौती होगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा लेखाधिकारी ने सभी बीईओ को पत्र भेज जानकारी दी है।

आदेश में बताया गया है कि बेसिक शिक्षकों को पहले आयकर उनके फरवरी माह के वेतन से काट लिया जाता था। जिससे अधिकतर शिक्षकों के वेतन का काफी भाग कट जाने के कारण उनके सामने आर्थिक समस्या आ जाती थी और कुछ मामलों में वेतन से आयकर अधिक होने पर भी उनके आयकर की भरपाई करना कठिन होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सभी शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए उनकी ग्रेड पे के अनुसार सितंबर माह से प्रति माह कटौती करी जाए।

आदेश में 4200 ग्रेड पे से 5400 ग्रेड पे तक वेतन से प्रति माह आयकर कटौती निम्नतम 1000 से लेकर 2500 रुपये तक है। जिसके लिए सभी बीईओ कार्यालय के वेतन प्रभारी कर्मचारियों का डाटा बना कर वित्त एवं लेखा विभाग को देंगे। इस फैसले से शिक्षकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें