फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन


जहानाबाद (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र इलाके में रिंद नदी में गुरुवार को कानपुर के ट्रक चालक यूनुस की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव नदी में फेंक दिया गया। चालक बुधवार शाम से लापता था। पुलिस हत्या की वजह आशनाई मान रही है।

कानपुर देहात के रनियां निवासी यूनुस खान(30) पुत्र अमीर हसन ट्रक चलाता था। वह ईद के दो दिन पहले जहानाबाद के गढ़ी में रहने वाली अपनी बहन रजिया पत्नी नईम के घर आया था। यहीं से बुधवार की शाम लापता हो गया।
विज्ञापन


गुरुवार को रिंद नदी में चरवाहों ने शव उतराते देखा। नदी में शव की सूचना से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव की पहचानकर नईम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। कुछ दूरी पर स्थित कुएं के पास खून पड़ा मिला। कुछ दूरी पर शराब व पानी की बोतल और प्लास्टिक के गिलास भी मिले हैं।
विज्ञापन


चालक की गर्दन धारदार हथियार से काटी गई थी। बहनोई नईम ने बताया कि उसके साले को किसी ने बहाने से बुलाया होगा। हत्या करने के बाद नदी में शव को फें क दिया। यूनुस अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। वह ईद मनाने घर आया था। सीओ आरके वर्मा ने बताया कि हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। मामला आशनाई और लेनदेन का हो सकता है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

- शव नदी में फेंका, बहन के घर ईद पर आया था युवक, शाम को हुआ लापता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें