फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अर्रा-बिनगवां एक्सटेंशन योजना के 140 प्लाॅट ई-लॉटरी से आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केडीए ने पहली बार सोमवार को अर्रा-बिनगवां एक्सटेंशन योजना में ई-लॉटरी से 140 प्लाॅट आवंटित किए। टाइप बी, टाइप सी और टाइप डी श्रेणी के 140 आवासीय प्लाॅट के लिए 7,325 आवेदकों ने आवेदन किए थे। इसका सीधा प्रसारण प्राधिकरण के यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया गया। अटल बिहारी प्रेक्षागृह में भी ई-लॉटरी का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

केडीए अधिकारियों के अनुसार, टाइप बी श्रेणी के 31 प्लाॅट, टाइप सी श्रेणी के 101 प्लाॅट और टाइप डी श्रेणी के आठ प्लाॅट आवंटित किए गए। लॉटरी में चयनित आवेदकों के नाम कम्प्यूटराइज्ड प्रणाली के माध्यम से घोषित किए गए। एसएमएस से सूचना भी दी गई। केडीए के विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला ने बताया कि इन प्लाॅट की बिक्री से प्राधिकरण को लगभग 25 करोड़ रुपये की आय हुई है। इस अवसर पर केडीए के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, सचिव अभय कुमार पांडेय, मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह, नगर नियोजक मनोज कुमार आदि के साथ आवेदक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें