फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 बेटियों के माता-पिता सम्मानित

Sun, 24 Jan 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल डफरिन में शनिवार को 14 बेटियों के माता-पिता को सम्मानित किया गया। शासन की मुहिम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को धार देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में मिठाई बंटवाई।
विज्ञापन


इसके अलावा बेटियों को ठंड से बचने के लिए कंबल भी दिए। शनिवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह, एसीएमओ डॉ. वाईके वर्मा, डॉ. एके सिंह डफरिन पहुंचे और 24 घंटे में पैदा हुई बेटियों के घर वालों से मुलाकात की।

इस दौरान बेटियों को खूब पढ़ाने की नसीहत भी अभिभावकों को दी। इस दौरान डफरिन की एसआईसी डॉ. नीता रानी भी मौजूद रहीं।

इनका हुआ सम्मान  
रानी पत्नी मनोज निवासी रानीघाट पुराना कानपुर, प्रिया पत्नी अमन बाजपेई निवासी बाबा नगर, रेखा पत्नी गोपाल निवासी परमट, मंतशा पत्नी सलमान निवासी बारा देवी, गुड्डो पत्नी हारुन निवासी लोहिया नगर रसूलाबाद कानपुर देहात, ज्योति पत्नी अनुराग निवासी श्रीनगर शुक्लागंज, रेशमा पत्नी मो. नासिर निवासी कच्ची झोपड़ी झकरकट्टी बस अड्डा
विज्ञापन


सीमा निवासी यतीम खाना, खुशनुमा निवासी बांसमंडी, सारिका पत्नी अमित तिवारी निवासी गांधी नगर, आरती पत्नी राजकुमार निवासी बगाही किदवई नगर, निशा गुप्ता पत्नी मुकेश निवासी आदर्श नगर, सुमैला सिद्दीकी पत्नी शहनवाज निवासी ग्वालटोली, शंजू पत्नी अमरनाथ निवासी मनोहर नगर शुक्लागंज।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर डांस
कानपुर। सहयोग फाउंडेशन के पांचवें स्थापना दिवस पर शनिवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि कवियित्री नीलम खेमका रहीं। स्कूली बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर डांस कॉम्पटीशन में भाग लिया।

संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सुमन तिवारी ने बताया कि शहर के अनंत नारायण त्रिपाठी कानपुर में एक फिल्म बना रहे हैं। शनिवार को शूटिंग भी हुई। उनकी फिल्म के कलाकारों ने फाउंडेशन के साथ जुड़ने की इच्छा जताई है। इस दौरान संगीता, शालू चौधरी, विजेता, डिंपल, मिहिर, काजल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें