फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर नहर में उतराते मिले 14 मवेशियों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। तहसील क्षेत्र के खासबरा गांव के पास नहर में शुक्रवार को गाय, भैंसों सहित 14 मवेशियों के शव उतारे मिले। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

सिकंदरा कस्बे के खासबरा गांव के बाहर नहर में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मवेशियों के शव उतराते देखे। कुछ ही देर में नहर पर भीड़ जमा हो गए। सूचना पर एसडीएम विजेता को राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार, लेखपाल अंकित गौतम को मौके पर भेजा। राजस्व अधिकारियों ने जेसीबी मंगवाकर नहर से शव निकलवाए। राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि नहर से दो भैंस, दो पड़वा, दो पड़िया, दो गाय, एक नीलगाय और एक लकड़बग्घा सहित 14 मवेशियों के शव मिले हैं। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पशु चिकित्सक गौरव कुमार सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम में का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। डॉक्टर ने निमोनिया से मौत होने की आशंका भी जताई है। खासबरा के प्रधान राम स्वरूप वर्मा, रवींद्र कटियार, राजाराम का कहना था कि शव आगे से बहाए गए हैं। गांव के बाहर पुल के पास फंस गए थे। गड्ढे खोदकर शवों का दबा दिया गया।
दूसरी ओर मंगोलपुर स्टेडियम में बंद 20 मवेशियों को प्रशासन शायद भूल गया है। इन मवेशियों के लिए छाया तो दूर चारा, पानी तक की व्यवस्था नहीं है। शुक्रवार को बारिश में स्टेडियम में पानी जमा होने से पशु एक कोने में खड़े रहे। अभी स्टेडियम में 25 मवेशी बंद हैं। ग्रामीणों ने आपस में चंदा करके इन मवेशियों के लिए चारे पानी का प्रबंध किया था लेकिन अब हाथ खड़े कर दिए हैं। स्टेडियम में बारिश का पानी भरने से बैठने की भी जगह नहीं बची है। जबकि, बिलसरायां गांव के आश्रय स्थल में बंद 117 मवेशियों के लिए भी छाया की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

एसडीएम आनंद कुमार सिंह का कहना है कि स्टेडियम में बंद मवेशियों के लिए चारा पानी की व्यवस्था की जा रही है। अचानक बारिश होने के कारण वह भीग गए हैं। उन्हें जल्द ही वहां से हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें