फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाने गए किसान की ठंड से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर(कानपुर)। क्षेत्र के सरगांव खुर्द गांव निवासी एक अधेड़ की खेत में पानी लगाने के दौरान ठंड से अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में उसे सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बीती मंगलवार की देर रात सरगांव खुर्द निवासी सुरेश कुमार उर्फ बाबा (45) खेत में पानी लगाने गया था। खेत पर पानी लगाने के दौरान उसकी ठंड लगने हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्साधीक्षक प्रियांक विनोद ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र विशाल गौतम ने थाने पहुंचकर इत्तफाकिया घटना दर्ज कराई है।
चौकी दस्तमपुर प्रभारी सतेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृत्यु के कारण की जानकारी पीएम रिपोर्ट के बाद हो पाएगी। तहसीलदार रामस्वरूप ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों ने घटना की जानकारी दी है पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें