फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरलाकिंग में धांधली का आरो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कदौरा (उरई)। नगर पंचायत कदौरा में इंटरलाकिंग में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल होने की शिकायत पर इलाकाई लोगों ने हंगामा किया। मिस्त्री व मजदूरों को भगा दिया और ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि कमीशन के चक्कर में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग की जा रही है।


मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर प्रभारी ईओ मैथलीशरण गुप्ता ने भी पास में ही चल रहे इंटरलाकिंग कार्य का निरीक्षण किया था और कोताही पाए जाने पर कार्य रुकवा दिया था। बम्हौरी मोहल्ले के निवासी अनीस, हिमायत अली, राहत अली, मुकीम, अहमद, जरीफ खान आदि ने बताया कि आसपास जितने भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, उनमें धांधली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार मिट्टी का प्रयोग कर ऊपर से इंटरलॉक का ईंटा रख देते हैं, जिससे वे कुछ ही महीनों में फिर से निकल आते हैं और रोड खराब हो जाती है। ऐसे ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त किए जाने चाहिए। इलाकाई लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं कराया गया तो वे पंचायत दफ्तर पर भी प्रदर्शन करेंगे।

-ठेकेदारों की मनमानी से भड़के लोग, रोका काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें