फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरों ने पुलिस जीप में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरास। भैंस चोरी कर डीसीएम में लादकर भाग रहे चोरों ने पीछा करने पर पुलिस की जीप में टक्कर मार दी। पकड़े जाने के डर से कुछ दूरी पर डीसीएम छोड़कर भाग निकले। डीसीएम में पुलिस को तीन भैंस मिली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर डीसीएम मालिक और चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।


औरास कस्बा निवासी राकेश पाल की भैंस रविवार रात दरवाजे पर बंधी थी। देर रात चोर भैंस खोलकर डीसीएम पर लाद रहे थे। तभी आहट पाकर राकेश के बेटी अंजली की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो चोर भैंस को वहीं छोड़ डीसीएम लेकर भाग निकले। करीब दर्जन भर लोगों ने बाइक से पीछा किया और 100 नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को सूचना दी। भुड़कुंडी चौराहे से सीमऊ जाने वाले मार्ग पर सिपाहियों ने पीआरवी को सड़क पर खड़ा कर डीसीएम को रोकने प्रयास किया लेकिन चोर पुलिस की बोलेरो में टक्कर मारते हुए भाग निकले। कुछ दूर जाने के बाद डीसीएम रोड किनारे खड़ी कर भाग गए। पुलिस को डीसीएम में चार भैंसे मिलीं। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। सूचना मिलने पर सुबह थाने पहुंचे भुड़कुंडी निवासी सलारु ने एक भैंस की पहचान की। दो अन्य भैंसों को चोरों ने कहां से चोरी किया इसका अभी पता नहीं चल सका है।


भैंस चोरों ने पुलिस जीप में मारी टक्कर
कुछ दूर पर डीसीएम छोड़कर भागे, तीन भैंस मिली
ग्रामीणों की सूचना पर चोरों का पीछा कर रही थी डायल 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें