अव्यवस्थाओं के चलते गोवंशों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यूपी के इटावा में जिले की सबसे बड़ी गोशाला परौली रमायन में 13 गोवंशों की मौत हो गई। जबकि करीब 18 से ज्यादा गोवंश बीमार हैं। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
पहले भी इस गोशाला में 25 से अधिक गोवंशों की मौत हो चुकी है। गोवंशों के लिए साफ-सफाई व खान-पान की उचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।