यूपी के चित्रकूट जिले के जुडरवाड़ा गांव में एक घर में छापेमारी के दौरान पुलिस को 125 बोरी डीडीटी अवैध तरीके से रखी मिली। इस मामले में विभाग के संबंधित अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिससे आक्रोशित मऊ एसडीएम ने सीएमओ व जिला मलेरिया अधिकारी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसडीएम ने बताया कि जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा डीडीटी कीटनाशक छिड़काव के लिए सीएचसी व पीएचसी केंद्र पर समय से नहीं पहुंचाया गया। जिसके चलते कीटनाशक का छिड़काव क्षेत्रीय स्तर पर नहीं किया जा सका। जिससे क्षेत्र में मलेरिया जैसी महामारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।