ग्रामीणों ने दही चौकी पुरवा मार्ग किया जाम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में दस दिन से बिजली न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने दही चौकी पुरवा मार्ग जाम कर दिया। बिछिया विकासखंड के पड़री खुर्द और पड़री कला गांव में पिछले 10 दिन से बिजली नहीं आ रही है। लगातार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो शानिवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।
भारी संख्या में ग्रामीणों ने पुरवा दही चौकी मार्ग जाम कर दिया। 1 घंटे तक जाम लगने से करीब 15 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। ग्रामीण बिना अधिकारियों के मौके पर आए जाम खोलने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने पावर हाउस के कर्मचारियों को भी वहीं रोक रखा है।