घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के मोहल्ला आछी मोहाल पूर्वी (लाइन पार पुरवा) में शनिवार की सुबह एक अधेड़ महिला का शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बे के कानपुर-बांदा रेल लाइन के किनारे बसे पुरवा स्थित तालाब पर शनिवार की सुबह लोगों ने लगभग 50 वर्षीय एक महिला का शव पानी में पड़ा देखा। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान महिला के पास से पहचान संबंधी कोई प्रमाण न मिलने से शिनाख्त नहीं सकी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि महिला साधारण कपड़े पहने थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बताया कि महिला के शरीर पर कोई चोट आदि के जाहिरा निशान नहीं मिले हैं। अनुमान है कि संभवता: महिला की मौत बीमारी से हुई है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और शव की पहचान होने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।