फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली तंबाकू मामले में चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। कस्बे में बीते मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मैजिक वाहन से एक नामी कंपनी की नकली तंबाकू के पाउच बरामद किए थे। तंबाकू के नकली सिद्ध होने पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

बुधवार को इंस्पेक्टर (अपराध) जनार्दन सिंह ने बतायाकि फर्रुखाबाद स्थित एक नामी कंपनी के विजय कुमार सैनी प्रबंधक ने बिल्हौर कस्बे में 8 जनवरी को पकड़ी गई तंबाकू को नकली बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कंपनी के प्रबंधक ने पुष्पेंद्र सिंह निवासी दामोदर नगर कानपुर, जय सिंह निवासी गल्ला मंडी, ताहिर निवासी पुखरायां, श्याम सिंह निवासी जरौली, कानपुर के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत कराई है। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें