रसूलाबाद (कानपुर देहात)। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कस्बा चौराहे पर जाम लगा प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से अन्न वितरण प्रणाली में कालाबाजारी रोकने, कार्ड बनवाए जाने, फ्री बोरिंग करवाने, विद्युत व्यवस्था का शेड्यूल दूरस्त करने, विधवा, निशक्त, वृद्धावस्था पेंशन के कैंप लगाए जाने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अर्चना अग्निहोत्री को सौंपते हुए मांग उठाई। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस व स्कूली वैन को जाने दिया। तहसीलदार अर्चना अग्निहोत्री ने किसानों को आश्वस्त करते हुए उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव बाबू सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सेंगर, लोकेंद्र सिंह सेंगर, यशोदा देवी, कमला देवी, गोविंद कठेरिया, रन्नो देवी, सावंत सिंह, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे।