झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर पुलिस ने टिसौली गांव के बाहर नकली शराब बनाने के अड्डे में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब व उपकरण बरामद किए। वहां से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, वह झांसी जिले की कबूतरा वर्ग है, यहां जमीन खरीद कर झोपड़ी डालकर रह रही थीं।
मंगलपुर थाना निरीक्षक तुलसीराम पांडेय महिला एसआई सुमन देवी व महिला कांस्टेबल सरिता आदि ने थाना क्षेत्र के टिसौली गांव के बाहर कच्ची शराब बनाते मउरानीपुर झांसी की अनारकली व भारती को गिरफ्तार कर लिया। कच्ची शराब पांच क्विंटल लहन बरामद किया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि टिसौली गांव में दो महीने पूर्व 10 बिस्वा जमीन खरीदी थी और तब से यही रह कर शराब बनाने का कारोबार कर रही हैं। निरीक्षक मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया की शराब के साथ पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ जहरीली शराब बनाने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।