फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीयत साफ होने पर ही होगी गंगा मइया साफ: अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश को मजबूत करने के लिए जाति पहचान नहीं होती। सभी जाति व धर्म को एक साथ लेकर चलने से ही विकास होता है। जब तक नीयत साफ नहीं होगी तब तक गंगा मइया साफ नहीं हो सकती। वे खजांची नाथ के जन्मदिन के अवसर पर सरदारपुरवा गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार ने पूर्व में गरीबों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं उसे मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया, जिससे गरीब परेशान हुआ है। पिछड़े व दलितों की उपेक्षा हो रही है। जाति व धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। सपा की सरकार बनते ही सभी को रोजगार और महिलाओं को पेंशन का लाभ दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, पार्टी जिलाध्यक्ष समरथ पाल, एमएलसी पुष्पराज जैन, एमएलसी कल्लू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव, आलोक रत्न सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें