फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के विकास कार्यों से विपक्षी बौखलाए: अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भाजपा और सहयोगी दलों के सत्ता में रहते हुए विकास कार्यों से विपक्षी दलों में खलबली मची है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह बात कही। रविवार को लखनऊ से झांसी जाते वक्त वह कस्बे के बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप में स्वागत समारोह में बोल रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में उम्मीद से अधिक विकास कार्य कराये गए। योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। लोगों के मन में भाजपा और उसके सहयोगी दल बसे हैं। इससे विपक्षी दलों में खलबली मची है। भाजपा एवं सहयोगी दलों को रोकने के लिए तरह-तरह के जतन अपना रहे। जिनका नाम सुनना नहीं चाहते थे उनसे गठबंधन के अवसर की तलाश कर रहे हैं। अपना दल के जिला अध्यक्ष मुकेश पटेल, अमर सिंह पटेल, दिलीप सचान, संतोष सचान, अंशुल पटेल, आदित्य पटेल, जीतू शर्मा, प्रदुमभन, रिषभ तिवारी, शिवा पटेल, विजय तिवारी, विवेक कटियार, विजय कटियार व कल्लू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें