फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में महिला के थैले से 50 हजार रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर(कानपुर)। कस्बे में पूर्वी बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा के अंदर एक महिला के साथ एक युवक ने टप्पेबाजी कर ली। युवक ने बातों में फांसकर महिला के थैले को ब्लेड से काट उसमें पड़े 50 हजार रुपये पार कर दिए। कैश काउंटर पर पहुंचने पर महिला का पूरे मामले की जानकारी हो सकी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुसाहेपुर चौबिगही गांव निवासी मिथलेश पत्नी सुरेश कुमार शुक्रवार को कोतवाली के समीप स्थित पूर्वी बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा में एक लाख रुपये जमा करने आईं थीं। मिथलेश के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे के करीब वह बैंक के अंदर फार्म भरकर कैश काउंटर पर पहुंची। जहां कैशियर ने एक साथ एक लाख रुपये न जमा होने की बात कही। जिसके बाद वह दोबारा 49 हजार रुपये का फार्म भरकर कैश काउंटर पहुंची और उक्त धनराशि जमा कर दी। इसी दौरान एक युवक ने उनके थैले में पड़े पचास हजार रुपये की गड्डी ब्लेड मारकर निकाल ली। जमा पर्ची लेकर जब वह थैले में डालने लगीं तो रुपये की गड्डी न देखकर सन्न रह गईं। थैले को कटा देख और पैसा न होने पर मिथलेश गश खाकर बैंक शाखा में ही गिर पड़ी। बैंक शाखा में मौजूद चौबिगही ग्राम प्रधान अवनीश कुमार ने आनन-फानन में पानी छिड़का। होश में आई मिथलेश और अन्य ग्रामीणों ने बैंक शाखा प्रबंधक से सीसीटीवी फुटेज से टप्पेबाज की तलाश की गुहार लगाई, लेकिन प्रबंधक ने किसी की एक न सुनी। इसके बाद पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि बैंक में कोई सुरक्षा कर्मी नहीं है। सिर्फ एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस अफसरों को सीसीटीवी फुटेज देखने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें