फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति को रचनात्मक मोड़ देने के होंगे प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। भाजपा युवा मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह चौहान के प्रथम क्षेत्र आगमन पर गुरुवार को घाटमपुर क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस विश्वास के साथ शीर्ष नेतृत्व ने उनको युवा मोर्चा की कमान सौंपी, उसमें वह पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। कहा कि उनका पहला ध्येय युवा शक्ति को रचनात्मक मोड़ देकर पार्टी के विकास में निरंतर सहयोग करना है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष का घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर घुसते ही सबसे पहले धरमपुर बंबा, कसबा पतारा और जहांगीराबाद के बाद घाटमपुर कसबे में कूष्मांडा देवी मंदिर के पास, पुराना अस्पताल रोड के सामने और मुख्य चौराहे के पास स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पतारा कसबे में राकेश श्रीवास्तव, सर्वेंद्र शुक्ला, रोहित सिंह चौहान और मनीष शर्मा सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। जबकि, कसबा घाटमपुर में स्वागत करने वालों में ओमजी तिवारी, अंकुर दीक्षित, डा. दिलीप पटेल, राजासिंह, सत्येंद्र सचान, अवनीश सिंह, अमित शुक्ला, सीमेंद्र प्रताप सिंह, अंकुर सिंह खंगार, मोहित शुक्ला, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानी, गौरव मिश्रा और उमेश द्विवेदी शामिल रहे।
विज्ञापन

स्वागत समारोह का समापन कसबे के जहानाबाद रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया जहां पर क्षेत्रीय सांसद देवेंद्र सिंह भोले, क्षेत्रीय विधायक कमलरानी वरुण, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कटियार, जिला महामंत्री कमलेश त्रिवेदी, उमाशंकर द्विवेदी, रणविजय सिंह, देवनरायण सिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और पतारा मंडल अध्यक्ष जयवीर पाल, अमोल सिंह, पुनीत दीक्षित, रिंकू शुक्ला और अभय परिहार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्वागत समारोह का संचालन पूर्व प्रधान राजेश सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें