फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडु नदी पुल पर बना गहरा गड्ढा, आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ककवन (कानपुर)। लखनऊ-इटावा राजमार्ग के पांडु नदी के पुल का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। लगभग चार फिट चौड़ा और दो मीटर गहरा गड्ढा होने से ककवन पुलिस ने इस पुल से गुजरने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। जिससे कानपुर देहात और बिल्हौर, ककवन की ओर जाने वाले नौकरी पेशा, छात्रों, कार सवारों और आम ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मार्ग ठप होने की सूचना पर शाम को लोक निर्माण विभाग के कर्मी जेसीबी सहित मौके पर पहुंच कर मरम्मत काम में जुटे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह नौ बजे लखनऊ-इटावा राजमार्ग के पांडु नदी पुल का बड़ा हिस्सा तेज आवाज के साथ जमींदोज हो गया। मौके से गुज रहे साइकिल सवार छात्र और अन्य लोग नजारा देख रुके तो गड्ढे का आकार बढ़ता चला गया। पांडु पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर ककवन थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव मौके पर पहुंचे। सड़क पर बड़ा गड्ढा देखकर तत्काल मामले की जानकारी एसडीएम बिल्हौर को देकर भारी वाहनों के आवागमन को बेरीकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।
एसओ के मुताबिक, पांडु नदी पुल में बारिश के कारण काफी कटान हो गया है। कटान रोकने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मिट्टी डलवाई थी, शुक्रवार को पुल का एक हिस्सा गढ्ढे में तब्दील हो गया। भारी वाहनों के गुजरने पर दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। सुरक्षा के मद्देनजर, ट्रक, डंपर, बस, कार, ट्रैक्टर आदि के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। ककवन थाना पुलिस की पिकेट की तैनाती पुल पर की गई है। पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग की टीम शाम को मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से मरम्मत काम में लगी है। संभावना है देररात तक आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें