फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय की हत्या में शामिल आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली कस्बे के अभय हत्याकांड का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के टोडरपुर गांव के अभय अग्निहोत्री (19) पुत्र मनोज अग्निहोत्री बीती 3 मई को अचानक घर से लापता हो गया था। इसके बाद 5 मई को पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 23 मई को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अभय का कंकाल पांडु नदी शेखूपुर गांव के किनारे से बरामद किया था। पिता ने रास्तपुर के अनिल तिवारी सहित दो लोगों पर आरोप लगाए थे। इसके बाद से पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही थी।
मंगलवार कोतवाली में पत्रकार वार्ता में सीओ रसूलाबाद रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि आरोपी शेखूपुर गांव निवासी राकेश कुरील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद कर लिया है। बताया कि इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, एसआई अनिलेश कुमार, कल्लू यादव, अरविंद कुमार, विशेष कुमार व अमरनाथ मिश्र की टीम ने घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन


अप्राकृतिक यौन संबंधों को लेकर हुई थी हत्या
शिवली। टोडरपुर गांव के अभय अग्निहोत्री की हत्या अप्राकृतिक यौन संबंधों को लेकर हुई थी। पुलिस के मुताबिक रास्तपुर निवासी आरोपी अनिल तिवारी के मृतक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध थे। इसका अभय ने कई जगह साथियों से जिक्र किया था। सीओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि इसी खुन्नस में अनिल तिवारी और साथी राकेश कुरील ने मिलकर अभय की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें