फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में भिड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। कोहरे के कारण तीन जगहों पर वाहन भिड़े हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कानपुर नौबस्ता निवासी जगदीश का बेटा विकास राजपूत और रामचंद्र का बेटा गोपाल वैन से बांदा से कानपुर लौट रहे थे। कोहरे के चलते शुक्रवार की सुबह बांदा-टांडा मार्ग पर ललौली थाने के सिधांव के पास गिट्टी लदे खड़े ट्रक में वैन जा घुसी। ग्रामीणों की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वैन से फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


दूसरे हादसे में जाफरगंज थाना क्षेत्र के इटरा मोड़ के पास ट्रक सुबह सामने से अचानक आए बाइक सवार को देखकर अनियंत्रित हो गया। साइड देने के चक्कर में खाई में पलट गया। खागा कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाईपास इलाके में धुंध के चलते खड़े डीसीएम में कानपुर की ओर जा रही रोडवेज बस जा घुसी। बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

गाजीपुर थाना क्षेत्र मलाका गांव निवासी राजेंद्र अपनी मां निर्मला के साथ शहर से घर लौट रहा था। अंदौली पुलिया के आगे उपकेंद्र के पास निर्मला बाइक उछलकर सिर के बल रोड पर गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने निर्मला को कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरदौरपुर मोड़ के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार कानपुर किदवई नगर जी ब्लॉक निवासी आशीष और उसका के ब्लाक निवासी दोस्त आशू घायल हो गए। हथगाम थाने के छिवलहा कस्बा निवासी राममनोहर बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। पुलिस को इनके पास हेलमेट नहीं मिला है।

24- सिधांव के पास ट्रक में भिड़ी वैन।
कोहरे में भिड़े वाहन, सात लोग घायल
कानपुर के चार लोग हादसों का शिकार हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें