फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर चटकीं लाठियां, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। कोंच के मियांगंज इलाके में मामूली सी बात पर बुधवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों ओर से चली लाठियों में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। कोतवाल ने कहा कि पारिवारिक विवाद का मामला है। एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है।

मियांगंज इलाके के जवाहर नगर निवासी नरेंद्र पुत्र कढ़ोरेलाल का बेटा ऋषि घर के बाहर खेल रहा था। नरेंद्र अपने का भाजपा नेता बताता है। इसी बीच ऋषि का रिश्ते में चाचा राहुल वहां पहुंचा और उसने ऋषि को मार दिया। उलाहना देने के लिए नरेन्द्र, उसकी मां उर्मिलादेवी राहुल के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर राहुल और उसके भाई अमित, अंकित व पिता लटोरे ने लठियों से नरेंद्र और उर्मिला को पीट दिया। मारपीट में दोनों चोटें आई हैं। बीच बचाव करने आए नरेंद्र के भाई संतोष व तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां से उरई रेफर कर दिया गया है। नरेंद्र पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें