अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में प्राचार्य प्रभुराम चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्राओं ने राखियां बनाईं। इन राखियों को सीमा की रक्षा कर रहे सैनिक भाइयों के पास भेजने के लिए प्राचार्य की ओर से इंतजाम किया गया।
गुरुवार को डायट में एक कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं ने राखियां बर्नाईं। प्राचार्य प्रभुराम चौहान ने प्रशिक्षणार्थियों की लगन व उत्साह को देखते हुए सीमा पर तैनात फौजियों के पास राखियां भेजने की व्यवस्था कराई। प्राचार्य ने कहा कि देश की सीमा पर डटा सैनिक जब रात भर जागता है तब जाकर हम चैन की नींद सोते हैं।
ऐसे वीर सिपाहियों को परिवार का अहसास कराने के लिए हमें त्यौहारों पर उनका ख्याल रखना चाहिए। देश की हर बहन को देश की रक्षा कर रहे भाई को राखी भेजकर उसका हौसला बढ़ाना चाहिये। कार्यक्रम को मनीष मिश्रा, सुनील राठौर, कुशलपाल सिंह, नीरज राजपूत, विपिन दुबे, आदि ने भी संबोधित किया।
-डायट प्रशिक्षणार्थियों ने मनाया राखी का त्यौहार