फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर के चिल्ड्रन पार्क में लगे 12 झूले, आनंद ले रहे बच्चे

Mon, 21 Sep 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में कालिका मंदिर के पास नगर निकाय की ओर से बनाए गए चिल्ड्रन पार्क में अब झूले लगाने का काम पूरा करा लिया गया है। कुल 12 तरीके के झूले लगे हैं। यहां काफी संख्या में बच्चे झूलों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर में नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कालिका मंदिर के पास करीब 39 लाख रुपये की लागत से चिल्ड्रन पार्क विकसित करने का काम शुरू किया गया तो जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया था। हालांकि निकाय प्रशासन ने चिल्ड्रन पार्क का निर्माण नहीं रोका। करीब 690 वर्ग मीटर जमीन पर विकसित किए गए चिल्ड्रन पार्क में लगे झूले अब बच्चों को आकर्षित कर रहे है। ऊपर-नीचे करने वाला सीसा झूला, गोल चक्कर घूमने वाला झूला, स्लाइड/फिसलपट्टी, ट्रेपेज बार (लटकने वाला झूला), मंकी बार्स (हाथों के सहारे लटक कर एक छोर से दूसरे छोर तक जाने झूला) समेत 12 प्रकार के झूले लगाए गए हैं।
अभी औपचारिक तौर पर चिल्ड्रन पार्क का शुभारंभ नहीं हुआ है लेकिन बाउंड्रीवॉल नहीं होने से नजदीकी स्कूलों में छुट्टी के बाद काफी संख्या में बच्चे यहां पहुंच कर झूलों का आनंद ले रहे हैं। इसकी वजह से कभी सन्नाटा भरा परिसर अब गुलजार है। दोपहर व शाम को बच्चों का शोर गुल खूब सुनाई देता है। मनीष, सुनील, दीपक व गोलू आदि बच्चों ने बताया कि जब से झूले लगे हैं हर दिन वह आकर यहां झूलते हैं।
विज्ञापन

अब तो मोहल्ले के बच्चे भी आकर झूलों का आनंद ले रहे हैं। सरकने वाला झूला सबकी खास पसंद बना है। ईओ अकबरपुर आशीष कुमार ने बताया कि कालिका देवी मंदिर परिसर का 23.35 लाख रुपये से सुंदरीकरण कराया गया है। इसी के करीब चिल्ड्रन पार्क विकसित किया गया है। दोपहर व शाम को बच्चे यहां झूलों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें