फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत, 12 लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 04 Dec 2019 01:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी कमालपुर के निकट दो डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


घटना में एक डीसीएम पर सवार 12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि 10 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त हुई डीसीएम में से एक मुरादाबाद से बिहार के राठ में लगे उर्स मेले में कपड़े लेकर जा रही थी। इसमें गुलशन साबिर (45) निवासी सफीपुर बिलारी मुरादाबाद और प्रताप (20)पुत्र रामचंद्र निवासी मतवाली रामपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल मुरादाबाद के रहने वाले हैं। 

घायलों में राकेश (30) पुत्र काशी नाथ, मो. रियाजुल (18) पुत्र मो. हनीफ, मो. हनीफ (45) पुत्र मो. जान, मो. रफीक (50) पुत्र अब्दुल रज्जाक, सफीक (55) पुत्र अब्दुल रज्जाक, साने आलम (12) पुत्र रफीक, मो. साजिम (12) पुत्र सफीक, जुनैद (18) पुत्र अयूब, गुलाम कदीर (20) पुत्र मो. अयूब, अहमद जान (50) पुत्र स्व मियाजान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें