फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासी समाज के युवाओं की शिक्षा के लिए मंत्री कमलरानी ने दिया एक माह का वेतन

Sun, 01 Dec 2019 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मेधावी सम्मान समारोह में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी को तलवार भेंट कर सम्मानित करते पदाधिकारी  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में जननायक मदारी पासी जागृति मंच के तत्वावधान में रविवार को हरीराम पब्लिक विद्यालय गरीबपुरवा में पासी सम्मेलन और मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी ने समाज के 140 मेधावियों को सम्मानित किया।    
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा व जागरुकता के अभाव में समाज कुछ पिछड़ा हुआ था लेकिन अब युवाओं के कठिन परिश्रम से इसका उत्थान हुआ है। इस जनपद में ही मदारी पासी जागृति मंच की ओर से संचालित नि:शुल्क कोचिंग ने कई युवाओं का भविष्य संवारा है।

विशिष्ट अतिथि राजेश्वरी देवी ने भी पासी समाज को प्रगति के लिए उत्साहित किया। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार व अन्य सदस्यों ने उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अवनींद्र कुमार, रामदास वर्मा, मनोज कुमार, अखिलेश वर्मा, जेपी वर्मा आदि मौजूद रहे। 

मंत्री ने युवाओं की शिक्षा को दिया एक माह का वेतन
पासी समाज के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी ने अपना एक माह का वेतन समाज की ओर से चल रही नि:शुल्क कोचिंग के लिए दान कर दिया। कहा कि उन्हें बताया गया है कि संस्थान अब तक 152 युवाओं को तैयारियां करवाकर कई विभागों में नौकरियां प्रदान करवा चुका है। इसलिए वह एक माह का वेतन दान करतीं हैं। मंच से अपेक्षा करतीं हैं कि इस राशि से वह पुस्तकालय स्थापित करें व बेहतर प्रतियोगी पुस्तकों का संग्रह रखें। 
विज्ञापन

नशा मुक्ति के लिए कार्य करने वाले 50 समाजसेवी सम्मानित
पासी समाज के ही 50 ऐसे समाजसेवी जो नशामुक्ति के लिए कार्य करते हैं, उनको भी प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया। 

पिछली सरकारों से कानून व्यवस्था बेहतर
हैदराबाद व हरदोई में हुई दुष्कर्म की घटनाओं पर प्राविधिक मंत्री ने कहा कि अपराध पिछली सरकारों में ज्यादा हुए है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था को चुस्त रखा गया है। यदि कहीं अपराध हुए हैं तो उनके खुलासों को लेकर भी पुलिस अधिकारी लगे हैं। प्याज के बढ़ते दामों पर उन्होंने कहा कि फसल है, उसका क्या कहें। नया प्याज आएगा, सब ठीक हो जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें