यूपी के हरदोई जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ी कमालपुर के निकट दो डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
घटना में एक डीसीएम पर सवार 12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि 10 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला उपचार के लिए भेजा गया है।