फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 से ठगी, पांच पर रिपोर्ट

Thu, 13 Feb 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। रेलवे में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लोगों से 20 लाख रुपये ठगी की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अमरौधा के पटेल नगर निवासी इंद्रबाबू ने बताया कि रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए 26 फरवरी 2023 को पुखरायां निवासी शिवशांत दीक्षित से बात हुई थी। इस पर शिवशांत ने बताया कि वह और उसका साथी रेलवे में नाैकरी करते हैं। उसने 15 से 20 लड़कों की नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद शिवशांत दीक्षित ने इलाहाबाद उंटी बम्हानी हेठार भवानी निवासी रविप्रकाश, धनंजय कुमार, राहुल, सचिन से मुलाकात कराई। बताया कि नौकरी के लिए 15 से 20 लड़के होने चाहिए।
इनकी बातों में आकर इंद्रबाबू ने एक लाख चालीस हजार रुपये दिए साथ ही उन्नाव के लखपुरा निवासी रौनक, ललितपुर के रामनगर निवासी सौदर्य रजक, सट्टी थाना पचलक के आलोक त्रिवेदी, ललितपुर के बिल्ला निवासी दीपेंद्र, समोगर निवासी दीपक, शाहजहांपुर के कुलदीप सिंह, बरौर के धरम सिंह, जांहगीरपुर सचिन कुमार गौतम, मुजम्मनपुर के कृष्ण मोहन, अलीगढ़ खंदवा निवासी गुरमीत सिंह, पेंद्र गाजीपुर निवासी अनिल से फोन पे पर तीन लाख नकद व 70 हजार फोन पे शिवशांत को दिए गए। इसके बाद रवि कुमार के जरिए 10 लाख नकद और एक लाख बीस हजार फोन पे दिए गए। धनंजय के बैंक खाते में एक लाख साठ हजार व पेटीएम पर 2,46, 000 रुपये दिए। इसके बाद सभी को ज्वाइनिंग व ट्रेनिंग के लिए बनारस बुलाया।
विज्ञापन

23 सितंबर 2024 को फर्जी सेंटर पर बुलाकर फर्जी ट्रेनर राहुल व सचिन ने ट्रेनिंग कराई। 15 दिनों के बाद सभी को यह कह कर घर भेज दिया कि जल्दी ज्वानिंग दी जाएगी। इसके बाद फोन बंद कर लिया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस पर भोगनीपुर थाना में शिकायत की। मगर कार्रवाई नहीं की गई। इस पर कोर्ट में फरियाद की। थानाध्यक्ष अंजन कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जालसाजी और ठगी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें